WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

25+ best krishna quotes in hindi | कृष्ण कोट्स इन हिंदी

भगवान श्री कृष्ण को कौन नहीं जानता हैं। उनके महान विचार हम आपको बता रहें हैं जो आपको बहुत पसंद आयेगा। आपकी सोच को एक नयी दिशा मिलेगी। 

krishna quotes in hindi | कृष्ण कोट्स इन हिंदी

 

1. क्रोध से भ्रम पैदा होता है। भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है। जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है। जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।

 

2. मन अशांत है और उसे नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है।

 

3. सभी अच्छे काम छोड़ कर बस भगवान में पूर्ण रूप से समर्पित हो जाओ। मैं तुम्हे सभी पापों से मुक्त कर दूंगा।

 

4. अच्छाइयों की रक्षा के लिए, दुष्टों के विनाश के लिए, धर्म की दृढ़ता से स्थापना करने के लिए, मैं युगों-युगों से जन्म लेता आया हूँ, और आगे भी इसी तरह लेता रहूँगा।

 

5. जो कोई भी जिस किसी भी देवता की पूजा विश्वास के साथ करने की इच्छा रखता है, मैं उसका विश्वास उसी देवता में दृढ कर देता हूँ। 

 

6. हे अर्जुन ! हम दोनों ने कई जन्म लिए हैं। मुझे याद हैं, लेकिन तुम्हे नहीं। 

 

7. अगर तुम्हें किसी ने दुःखी किया है तो बुरा मत मानना, लोग उसी पेड़ पर पत्थर मारते है, जिस पेड़ पर ज्यादा मीठे फल होते है।

 

8. अगर कुछ मिल जाये तो ख़ुशी का ठिकाना नहीं, अगर कुछ न मिले तो दुःख का पहाड़ टूट पड़ता हैं। ये हमारी चाहत ही तो हैं, जो परिस्थितियों के अनुसार हमको बार बार विचलित करती हैं।

 

 

Shri krishna quotes in hindi

 

 

9. मैं सभी प्राणियों के ह्रदय में विद्यमान हूँ। ऐसा कुछ भी नहीं, चेतन या अचेतन, जो मेरे बिना अस्तित्व में रह सकता हो।

 

10. मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है। जैसा वो विश्वास करता है वैसा वो बन जाता है।

 

11. मनुष्य कितना भी गोरा क्यों ना हो परंतु उसकी परछाई सदैव काली होती है, मैं श्रेष्ठ हूँ यह आत्मविश्वास है लेकिन सिर्फ मैं ही श्रेष्ठ हूँ यह अहंकार है।

 

12. वह जो वास्तविकता में मेरे उत्कृष्ट जन्म और गतिविधियों को समझता है, वह शरीर त्यागने के बाद पुनः जन्म नहीं लेता और मेरे धाम को प्राप्त होता है।

 

13. हे अर्जुन !, मैं भूत, वर्तमान और भविष्य के सभी प्राणियों को जानता हूँ, किन्तु वास्तविकता में कोई मुझे नहीं जानता।

 

14. लोग आपके अपमान के बारे में हमेशा बात करेंगे।सम्मानित व्यक्ति के लिए, अपमान मृत्यु से भी बदतर है।

 

15. आत्मा वह पवित्र स्थान हैं जहाँ भगवान का वास होता हैं। अगर इस आत्मा को वासना क्रोध जैसे गंदे विचारों से भरते हो तो आत्मा रूपी मंदिर ईश्वर के आशीर्वाद से खाली हो जाता हैं। जहाँ ईश्वर का वास नहीं होता हैं, वह नरक के समान ही तो हैं।

 

16. किसी और का काम पूर्णता से करने से कहीं अच्छा है कि अपना काम करें, भले ही उसे अपूर्णता से करना पड़े।

 

inspirational krishna quotes in hindi | lord krishna quotes in hindi

 

17. ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है, वही सही मायने में देखता है।

 

18. व्यक्ति जो चाहे बन सकता है यदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करे।

 

19. जैसे प्राणी अपने पुराने कपड़ों उतार कर फेंक देता है, नए को धारण करता है, उसी प्रकार यह आत्मा पुराने शरीर से त्याग करके नया शरीर प्राप्त करती हैं।

 

20. प्रबुद्ध व्यक्ति के लिए, गंदगी का ढेर, पत्थर, और सोना सभी समान हैं।

 

21. मैं ऊष्मा देता हूँ, मैं वर्षा करता हूँ और रोकता भी हूँ, मैं अमरत्व भी हूँ और मृत्यु भी।

 

22. हे अर्जुन, केवल भाग्यशाली योद्धा ही ऐसा युद्ध लड़ने का अवसर पाते हैं जो स्वर्ग के द्वार के सामान है।

 

23. जन्म लेने वाले के लिए मृत्यु उतनी ही निश्चित है जितना कि मृत होने वाले के लिए जन्म लेना। इसलिए जो अपरिहार्य है उस पर शोक मत करो।

 

quotes of krishna in hindi | quotes on krishna in hindi | krishna thoughts in hindi

 

24. जीवन में आधे दु:ख इस वजह से आते है, क्योंकि हमने उनसे आशाऐं रखी जिन से हमें नहीं रखनी चाहिए थी। और आधे दु:ख इस वजह से कि हमने उन लोगों पर संदेह किया, जिन पर नहीं करना चाहिए था।

 

25. उससे मत डरो जो वास्तविक नहीं है, ना कभी था ना कभी होगा। जो वास्तविक है, वो हमेशा था और उसे कभी नष्ट नहीं किया जा सकता।

 

26. हर व्यक्ति का विश्वास उसकी प्रकृति के अनुसार होता है।

 

27. केवल मन ही किसी का मित्र और शत्रु होता है।

 

28. कभी ऐसा समय नहीं था जब मैं, तुम,या ये राजा – महाराजा अस्तित्व में नहीं थे, ना ही भविष्य में कभी ऐसा होगा कि हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाये।

Rate this post
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment